फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: क्यार्क बरसूड़ी में बगड़वाल नृत्य का समापन

Tue, 17 Nov 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बसुकेदार। सात साल बाद क्यार्क बरसूड़ी में सात दिवसीय बगड़वाल नृत्य का आयोजन संपन्न हुआ। प्रधान गीता देवी बिष्ट ने बताया कि आयोजन में गांव के लोगों के साथ प्रवासी ग्रामीण भी शामिल हुए थे। बगड़वाल नृत्य का संबंध जीतू बगड़वाल की लोकगाथा से है। मान्यता है कि जीतू बगड़वाल वीर होने के साथ कुशल किसान भी थे। नृत्य में खेतों की जुताई से लेकर फसल की मड़ाई तक के कृषि कार्यों को दर्शाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र आठ साल का बालक रहा जिस पर हनुमान अवतरित हुए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी गढ़वाल की पौराणिक देव परंपराओं और आस्था के साथ जुड़ रहे हैं। इस अवसर गिरिजेश सेमवाल, राजेश चौहान, नरेंद्र बिष्ट, दीपा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, अर्चना देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें