अगस्त्यमुनि। हाट-सौड़ी स्थित सतढुंग महादेव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय शिवपुराण कथा का समापन हो गया। व्यास आचार्य दिनेश चंद्र भट्ट ने शिवमहिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने देवी-देवताओं के महत्व एवं भगवान शिव की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूया प्रसाद मलासी, आनंद मोहन, छात्र नेता पंकज गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद