फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

Thu, 19 Nov 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के सिल्लाबमन गांव में आयोजित रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। इस दौरान राम का राज्याभिषेक किया गया। वहीं, हनुमान के इस भावपूर्ण संवाद कि प्रभु श्रीराम मेरे हृदय में बसे हैं ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि ने कई दिनों तक चली रामलीला के सफल मंचन और कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर मंच संचालक अंकित पुरोहित, सुशील भट्ट, महावीर सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें