रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड मानव सेवा समिति नई दिल्ली ने जनपद के 18 राजकीय इंटर कॉलेज को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम सहित डिजिटल सामग्री वितरित की गई। जीआईसी रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. गणेश सिंह खाती ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए डिजिटल उपकरणों की मदद के साथ स्वयं भी मेहनत करनी होगी ताकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, डीईओ बेसिक अजय चौधरी ने कहा कि डिजिटल दौर में यह उपकरण बच्चों के लिए उपयोगी होंगे। मानव सेवा समिति नई दिल्ली के अध्यक्ष बीएन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 80 विद्यालयों में डिजिटल उपकरण बांटे जाएंगे। संवाद