फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 20 आयुष चिकित्सकों का कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

Tue, 23 Sep 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जिले में तैनात 20 आयुष चिकित्सकों का कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर आरटेक एकेडमी में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक, अति-प्राथमिक और आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचना है। योजना के तहत नाइलिट हरिद्वार की ओर से सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इधर आरटेक एकेडमी के निदेशक कालिका कांडपाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आयुष चिकित्सकों को सीसीसी परीक्षा (Course on Computer Concepts) की तैयारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें