जखोली। ब्लॉक के दूरस्थ गांव त्यूंखर में महिला मंगल दल ने निर्णय लेते हुए विवाह और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने व बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी। ग्राम प्रधान माधुरी बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित किया। विवाह समारोह व सामूहिक कार्यक्रम में शराब परोसने वाले पर 21 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया बुटोला, महिला मंगल दल की अध्यक्ष आशा देवी पवार ने संयुक्त बयान में कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव में एक सजग और स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। बैठक में कावरी देवी, शूरवीर सिंह राणा, शिवराज सिंह कैन्तूरा, धीरज सिंह सजवाण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद