फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्कूलों में सात से होगा दक्षता आंकलन

Fri, 04 Sep 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम स्थिति परखने के लिए 7 सितंबर को दक्षता आधारित आकलन कराया जाएगा। पहले चरण में कक्षा 2, 5 और 8 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा जिसके बाद सुधारात्मक शिक्षण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी के अनुसार डायट रतूड़ा से प्रश्नपत्र 6 सितंबर तक विद्यालयों में पहुंचाए जाएंगे। पहले आकलन के बाद 28 सितंबर को मध्यावधि आकलन होगा और कमजोर दक्षता वाले विद्यालयों को बीआरपी-सीआरपी, डायट फैकल्टी व एनजीओ के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें