जखोली। सरस्वती शिशु मंदिर मयाली के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मयाली टैक्सी स्टैंड से बाजार होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर मयाली तक रैली भी निकाली गई। सम्मेलन में पहुंचीं महिलाओं ने सनातन धर्म और अपनी परंपराओं के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मुकेश विनायक ने हिन्दू धर्म की रक्षा के साथ गोरक्षा का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से अपनी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। कोटेश्वर मंदिर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलनों का उद्देश्य उन महापुरुषों से प्रेरणा लेना है जिन्होंने धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर लोकगायिका आरती रावत ने राम भजन गाए। इस दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला सरसंघचालक तेजपाल खत्री, जिला प्रचारक पंकज जी जिला कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र पडियार, भूपेंद्र सिंह भंडारी और मेहरबान सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद