फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का अनिवार्य रूप से किया जाए पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का किया जाए पालन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विस चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के पालन के लिए सभी विभागाध्यक्ष व अधिकारियिों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यालयों व जिले में आचार संहिता का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। निर्वाचन से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसी के साथ 8 जनवरी से आगामी 12 मार्च तक प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने तहसील, ब्लॉक व निकाय स्तर पर सभी कार्यालयाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों को आचार संहिता के पालन करने और अधीनस्थ से कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले में शांति व सुरक्षा को लेकर पुलिस को उचित प्रबंध को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें