रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में घोषित एक-एक संस्कृत ग्राम का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सहायक संस्कृत शिक्षा निदेशक एमआर मैंदुली ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बेंजी गांव को संस्कृत ग्राम घोषित किया गया है। संस्कृत भाषा को जनजन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर संयोजक मंडल का गठन किया जाता है। बताया कि संस्कृत ग्राम संयोजक जगदंबा प्रसाद बेंजवाल और संस्कृत शिक्षक प्रवीण बेंजवाल की ओर से संस्कृत शिक्षा को आमजन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 10 अगस्त को संस्कृत ग्राम बेंजी के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी प्रतिभाग करेंगे। संवाद