फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही साफ-सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सप्ताह होते ही नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही सफाई कर्मियों ने निकाय क्षेत्रों में कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई शुरू की गई। साथ ही पर्यावरण मित्रों ने घरों से कूड़ा का उठान किया। ईओ सीमा रावत ने बताया कि शासन स्तर पर सफाई कर्मियों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है। उधर, पौड़ी में भी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार घाघट ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता के बाद कुछ मांगों पर सहमति बनी और कुछ पर शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें