ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के आसपास 15 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले इस अभियान में स्थानीय लोग, श्रद्धालु, मंदिर समिति और पुलिस भी शामिल हुई। तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी ने श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर पहुंचने वाले हर श्रद्धालु अपने साथ एक खाली थैला लेकर आए और यात्रा के दौरान प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को उसी में भरकर वापस नीचे लाए। उन्होंने कहा कि इससे तुंगनाथ मंदिर और आसपास के संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। संवाद