फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अलकनंदा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 22 Feb 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। संत निरंकारी मिशन के स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा नगरपालिका भवन के नजदीक अलकनंदा नदी के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, संत निरंकारी के अनुयायियों के साथ शामिल हुए और अभियान के दौरान नदी तट पर फैले कूड़े-कचरे एकत्र कर निस्तारण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेस्टर जसपाल भारती सहित नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें