रुद्रप्रयाग। जिले में स्वच्छ और सुरक्षित चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल के निर्देशन में स्पेशल कैंपेन-6 के तहत आयोजित अभियान में अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी, शौचालय और परिसर की सफाई की गई। अभियान के दौरान चिकित्सा इकाइयों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था जांची गई। अस्पतालों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी स्थानों को सैनिटाइज किया गया और स्वास्थ्य कर्मियों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। संवाद