रुद्रप्रयाग। मानसून के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर, परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। अभियान के दौरान नालियों की सफाई कर जलभराव रोकने के साथ ही झाड़ियों की कटाई और कूड़ा-कचरे का निस्तारण किया गया। डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए परिसर में कीटनाशक दवाओं और चूने का भी छिड़काव कराया गया। संवाद