फोटो
रुद्रप्रयाग। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के चार विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान में न्यायिक अधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम और शोषण से बचाव की जानकारी दी। ख्रीस्त ज्योति एकेडमी रैंतोली में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी में सिविल जज विकास कुमार, अनूप नेगी मेमोरियल में न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ में सिविल जज संतोष पश्चिमी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। शिविरों में विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान, अनुचित व्यवहार की सूचना अभिभावकों या शिक्षकों को देने और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेने के बारे में बताया गया। ऊखीमठ में ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग और निजी तस्वीरें साझा करने से जुड़े जोखिमों की जानकारी भी दी गई। संवाद