फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय जिला भ्रमण के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार शाम 6 बजे गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह तिलवाड़ा पहुंचे। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि सीएम रावत बृहस्पतिवार को सुबह 7.30 बजे तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि के लिए रवाना होंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से जीआईसी कोटमा और फिर सड़क मार्ग से कालीमठ मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना करेंगे। डीएम ने बताया कि पूजा - अर्चना के बाद मुख्यमंत्री 4000 किलोवाट की कालीगंगा-1 जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जबकि 10.30 बजे हिलांस के आउटलेट का उद्घाटन समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें