मुख्य आरक्षी मनोज रावत बने अपर उपनिरीक्षकरुद्रप्रयाग। जनपद में तैनात सशस्त्र पुलिस संवर्ग के मुख्य आरक्षी मनोज रावत के अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर और प्रभारी आंकिक प्रदीप कुकरेती ने उनके कंधों पर सितारे सजाकर नई जिम्मेदारी के लिए अलंकृत किया। एसपी नीहारिका तोमर ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, अनुशासन और तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान समारोह में पुलिस कर्मियों ने भी मनोज रावत को बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संवाद