रुद्रप्रयाग। अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत पुलिस ने सांदर और फाटा के रविग्राम में रात्रि चौपाल लगाई। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सांदर गांव में एसएचओ गुमान सिंह नेगी और चौकी फाटा क्षेत्र के रविग्राम में अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत जनता को जागरूक किया। चौपाल में ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों जैसे एटीएम डेबिट कार्ड क्लोनिंग और सिम स्वैप धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस ने नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन तथा महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप के उपयोग की जानकारी दी। संवाद