फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खड़िया व चुन्नी गांव लगी चौपाल

Sat, 28 Mar 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम खड़िया और चुन्नी में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और जागरूकता अभियान चलाया। खड़िया में पुलिस चौकी फाटा की टीम ने ग्रामीणों, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के साथ सीधा संवाद किया। ग्राम चुन्नी में प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी की अध्यक्षता में चौपाल हुई। इस मौके पर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता दी। ग्रामीणों को फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड से बचने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें