रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार 19 नवंबर को एक दिवसीय जिला भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ जिले में अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से जिला मुख्यालय में शुरू होगा। इसके बाद वे 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय में जिले के अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों की ओर से चलाई जा रही अनुसूचित जाति कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति, उपलब्धियों और लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे। संवाद