फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर दीपोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग में गंगा तट पर किया गया दीपोत्स? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पुराने विकास भवन के नीचे अलकनंदा नदी किनारे गंगा घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण ने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने के उपलक्ष्य में 1 से 3 नवंबर तक गंगा उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा के प्रति आमजन को जागरूक करना है। जिला गंगा संरक्षण समिति के संयोजक व उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता व संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां जैसे गंगा राफ्टिंग, गंगा रन, होर्डिंग, गंगा क्विज, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर ईओ सीमा रावत, पूर्व दायित्वधारी देवेंद्र झिक्वांण, सभासद अंकुर खन्ना, लक्ष्मण कप्रवाण, सुनील नौटियाल, सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें