विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी परिसर में मणिकर्णिका कुंड की गंगा-युमना की जल धारा में छठ पूजन करती महि?
- फोटो : RUDRAPRYAG
केदारघाटी के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले बिहार व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों ने विधिविधान व परंपराओं के साथ छठ पर्व मनाया। बुधवार को सोनप्रयाग, फाटा समेत अन्य स्थानों पर निवास करने वाले लोग सुबह विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। यहां पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ मणिकर्णिका कुंड की गंगा व यमुना की जलधारा की पूजा की गई। साथ ही भगवान सूर्य का परंपरानुसार अभिषेक किया गया। संवाद