फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नवंबर में छह स्थानों पर लगेंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

Fri, 30 Oct 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में नवंबर माह के दौरान छह स्थानों पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून की ओर से इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि चार नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली, पांच नवंबर को ग्राम पंचायत मनसूना, 12 नवंबर को विवेकानंद विजन सेंटर एवं डिस्पेंसरी गुप्तकाशी, 16 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, 21 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार और 28 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में शिविर लगाए जाएंगे। सीएमओ ने जनपदवासियों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें