फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट मॉल के मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन में मानकों को दरकिनार कर कपड़ों की बिक्री करने पर पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के मालिक पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है। बीते बृहस्पतिवार को एसआई भुवन चंद्र पांडे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन मई को लॉकडाउन के दौरान विशाल मेगा मार्ट में दुकानदार कपड़ों की बिक्री कर रहे थे। व्यापार मंडल पदाधिकारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों को बंद कराकर मॉल संचालक को कड़ी फटकार लगाई थी। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया मॉल संचालक ने राशन की दुकान खोलने की परमिशन प्रशासन से ली थी। लेकिन इसकी आड़ में कपड़ों की दुकान खोल दी गईं। उन्होंने बताया कि मॉल के मालिक के खिलाफ धारा 180, 269, 270 आईपीसी व 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें