फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिपे श्रमिकों को बुलाने पर सीड प्लांट मालिक और ठेकेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान जिले में चोरी-छिपे श्रमिकों को बुलाने के मामले में पुलिस ने सीड प्लांट मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। श्रमिकों को हिदायत देने के बाद बीते दिवस बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया था। बीते मंगलवार को कोतवाल केसी भट्ट पुलिस टीम के साथ रूटीन गश्त के लिए लंबाबगड़ बॉर्डर पर गये थे। जहां उन्होंने 36 श्रमिकों को यूपी के बरेली जिले से चोरी-छिपे आने पर पकड़ा। श्रमिकों ने बताया था कि उन्हें हेमकुंड सीड प्लांट गदरपुर रोड में काम के लिए बुलाया गया था, जबकि तीन श्रमिक मिल में बिना इजाजत के काम कर रहे थे। कोतवाल ने बताया कि बिना अनुमति के श्रमिकों को बुलाने व काम कराने पर मिल के प्रबंधक सरदार सिंह चावला और ठेकेदार इख्तियार के खिलाफ लॉकडाउन की धारा 188, 269 व 51 आपदा प्रबंधन में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें