फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी गई कॅरिअर की जानकारी

विज्ञापन
जीआईसी चंद्रनगर में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्विज प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभा? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र ने जीआईसी चंद्रनगर में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन आयोजित किया। इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षिका आशा नेगी ने कहा कि हाईस्कूल के बाद ही युवा/युवतियों को अपने कॅरिअर के बारे में गंभीर होना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों में करियर के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी लेने को कहा। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि पहाड़ के युवा सेना के प्रति समर्पित हैं। इसलिए उन्हें शारीरिक नापजोख के साथ परीक्षा की तैयारी पर भी जोर दिया। इस मौके पर पंकज पंत, आरती प्रभाकर, अंतरिक्षा, जितेंद्र कुमार, अवनीश भट्ट, रमेश चंद्र शर्मा, शशिकला, विजयपाल, राजेंद्र, मयंक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें