फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छात्रों को कॅरिअर की दी जानकारी

Sat, 28 Mar 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कॉलेज कांडई दशज्यूला में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर विकल्पों और तैयारियों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल ने छात्रों को कानून क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में बताया। आर टेक कंप्यूटर सेंटर के संचालक कालिका प्रसाद कांडपाल ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर और एआई की जानकारी बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों के साथ अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शिव कुमार गांधियन ने छात्रों को पढ़ाई में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। वहीं एएनएम अंजलि ने स्वास्थ्य क्षेत्र में छात्राओं का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें