फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तिलणी के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर डीडीआरएफ द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे रुद्रप्रयाग से गौचर की तरह जा रहा अर्टिका कार तिलणी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार व डीडीआरएफ प्रभारी भगवान सिंह रौथाण मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल खुर्शीद पुत्र अब्दुल अजीम, निवासी नजीमाबाद व रामसू कुमार पुत्र अजीम अहमद घायल हो गए। दोनों को रेस्क्यू दल द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें