उखखीमठ क्षेत्र में भांग की खेती नष्ट करती पुलिस व वन विभाग की टीम: पुलिस
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही भांग की खेती नष्ट की। पुलिस ने सीओ विकास पुंडीर के नेतृत्व में ग्राम बक्सीर व रोसियाड़ा तोक के आसपास के क्षेत्र में भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 5 एकड़ भूमि पर उगी अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। सीओ विकास पुंडीर ने बताया कि इस वर्ष अभी तक पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मुकदमे दर्ज कर चरस व स्मैक की तस्करी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। संवाद