फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लगेंगे शिविर

Tue, 01 Sep 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में सितंबर माह के दौरान छह निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन विवेकानंद नेत्रालय व देहरादून के किशनपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि 2 सितंबर को सीएचसी जखोली, 5 सितंबर को ग्राम सभा मनसूना, 11 सितंबर को स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी, 16 सितंबर को सीएचसी अगस्त्यमुनि, 22 सितंबर को पीएचसी भीरी और 26 सितंबर को पीएचसी चंद्रनगर में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें