फोटो
रुद्रप्रयाग। जिले में एकल अभियान संभाग की मासिक कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दीपावली पर सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया गया। बैठक की शुरुआत ओम के उमाचरण के साथ हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर कार्य करने वालों की सराहना की गई। इस दौरान गूगल फॉर्म समय पर भरने, विद्यालयों के नियमित संचालन, दैनिक प्रवास योजना, आचार्यों की अनुपस्थिति के कारणों तथा ग्राम समिति और संच समिति को शत-प्रतिशत पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अंचल सचिव सुनील नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अंचल अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर भाग कार्यालय प्रमुख उमेश भट्ट सहित अंचल टीम के पदाधिकारी और संच प्रशिक्षक मौजूद रहे। संवाद