फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कैबिनेट मंत्री ने किया सीएलएफ कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

Sun, 27 Sep 2026 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक जखोली में आईएफएडी वित्त पोषित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट के तहत जय रुद्रनाथ सीएलएफ कलेक्शन सेंटर का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना व ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्शन सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादों को एकत्रित कर उनकी गुणवत्ता के अनुसार ग्रेडिंग कर व्यवस्थित रूप से बाजार तक पहुंचाया जाएगा। सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण उत्पादों को संगठित बाजार, मूल्य संवर्धन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर सेंटर से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें