फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव : तीरथ सिंह रावत

Tue, 28 Apr 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। 108 स्वामी सच्चिदानंद की जयंती पर पीएम श्री स्वामी सच्चिदानंद अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य नरेश चंद्र जमलोकी ने भी विचार रखे। इस दौरान लोक गायिका सरोज तथा छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले संदेश और संस्कृति सहित खेल, विज्ञान, कला और अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष प्रवीन चंद्र सेमवाल, प्रदीप चौधरी, भगत सिंह नेगी, शशि प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें