फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर-पठालीधार-बसुकेदार मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विजयनगर से बडेथ के लिए जा रहा एक बोलेरो पठालीधार से पहले नवारधार में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ओमप्रकाश जोशी, निवासी जौला-बडेथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकालकर सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। कुछ देर में बसुकेदार व अगस्त्यमुनि से भी पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव खाई से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें