फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कुंड बैराज से शव बरामद

Sat, 06 Jun 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कुंड बैराज के समीप डैम के बीच पानी में फंसे एक शव को एसडीआरएफ ने बाहर निकाला। शनिवार को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ उप निरीक्षक ने बताया कि शव डैम के बीच पानी में फंसा हुआ था। अभियान के दौरान आरक्षी मुकेश कुमार पानी के बीच पहुंचकर शव को सुरक्षित किनारे तक लेकर आए। इसके बाद टीम ने शव जिला पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें