रुद्रप्रयाग। एसआईआर कार्यक्रम के तहत जनपद में बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को ऊखीमठ ब्लॉक सभागार व जखोली में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले मंगलवार को तहसील में प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता विवरण में संशोधन करने और घर-घर सत्यापन अभियान संचालित करने को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों के उपयोग, ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया, फील्ड सत्यापन और आमजन से समन्वय स्थापित करने की जानकारी भी दी गई। संवाद