फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 22 Feb 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में राहुल गांधी का पुतला फूकते भाजपा के कार्यकर्ता - संवाद
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय मुख्य बाजार में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हालिया विवादित घटनाक्रम उनके इशारे पर हुआ, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भरत सिंह चौधरी, भारत भूषण भट्ट, विकास डिमरी, अजय सेमवाल, निवास चमोला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें