बीजेपी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन-दो के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित कर 30 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन को 100 कार्यकर्ताओं की सूची भी दी गई, जो जरूरत के हिसाब रक्तदान के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। रविवार को जिला चिकित्सालय में विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस दौर में जब, युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले जरूरतमंद लोगों को खून के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व जिला प्रभारी सागर गोयल के दिशा-निर्देश में संचालित शिविर में जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, महामंत्री गौरव चौधरी, सभासद लक्ष्मण कप्रवाण, आशीष गैरोला, सुरेंद्र रावत, पंकज कप्रवाण, आशीष कंडारी, दिगंबर रमलवाण, सुमित बिष्ट, आशीष नौटियाल, योगी आदि मौजूद थे।