फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने शिवालयों में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 11 मंडल क्षेत्रों में शिवालयों व मंदिरों में पूजा-अर्चना व कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी में दिव्य व भव्य स्वरूप काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण व समग्र विकास कार्यों के लोकार्पण पर भाजपा ने रुद्रप्रयाग जिले में भी मंडल स्तर पर शिवालयों व शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना व कीर्तन-भजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, कार्यक्रम के जिला संयोजक विक्रम सिंह कंडारी, डीएस जख्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, पंकज कप्रवाण, ओपी बहुगुणा, डा. आशुतोष किमोठी, दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, देव प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें