फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निकाली त्रिशक्ति गौरव सम्मान रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय जखोली में त्रिशक्ति गौरव रैली निकाली। उन्होंने इस दौरान जनता के सामने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां रखीं। विधायक चौधरी ने कहा कि विस के कई गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ दिया गया है। जो गांव छूटे हुए हैं उन्हें भी सड़क से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है कि आज यह परिवार विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। मंडल अध्यक्ष एमएस रावत ने कार्यकर्ताअेां से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जो दिया। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, भूपेंद्र भंडारी, वीर सिंह रावत, महावीर पंवार, सुंदर रावत, दीपराज बंगारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें