फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को करना पड़ा तीर्थपुरोहितों के गुस्से का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों के प्रदर्शन के दौरान एक भाजपा नेता को उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। तीर्थपुरोहितों की रैली जब तहसील मुख्यालय पहुंची तो गेट के बाहर भाजपा नेता पंकज भट्ट का निजी वाहन खड़ा था। इस कारण तीर्थपुरोहितों का लाउडस्पीकर वाला वाहन तहसील परिसर में नहीं पहुंच सका। इसपर वे नाराज हो गए। वाहन स्वामी की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं लग पाया। आधा घंटे बाद भाजपा नेता भट्ट अपने वाहन के समीप पहुंचे तो तीर्थपुरोहित उन पर आगबबूला हो गए। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। भट्ट जैसे-तैसे वाहन में बैठे और वहां से निकल गए। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार से तीर्थपुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पर पुनर्विचार करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें