फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की ताकत से फिर बनेगी भाजपा सरकार: भरत चौधरी

Sat, 25 Jul 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा में हुआ भाजयूमों का युवा संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

फाेटो-
तिलवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा का शनिवार को लाटा बाबा गेस्ट हाउस में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में करीब 200 कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सिफारिश नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जनसेवा के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में भाजपा को लगातार जनता का समर्थन मिला है और भविष्य में भी संगठन की ताकत के दम पर पार्टी विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनाव में उन्हें पार्टी प्रत्याशी नहीं भी बनाती है, तब भी वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ने निष्पक्ष कार्रवाई है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कंडपाल, नगर पंचायत तिलवाड़ा अध्यक्ष विनीता पुरी, वाचस्पति सेमवाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री राय सिंह राणा सहित भाजयूमों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कंडवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें