रुद्रप्रयाग। संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर 30 नवंबर तक बूथ कमेटी चयन का निर्णय लिया गया।
पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 30 नवंबर तक बूथ कमेटियों का चयन किया जाना है। सक्रिय सदस्यों को ही कमेटी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मंडल व जिला संगठन कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने केदारनाथ विस उप चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर प्रशंसा की। बैठक में जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल व त्रिलोक सिंह रावत ने भी विचार रखे। संवाद