फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बस से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल

Sat, 31 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सौड़ी-बेडूबगड़ के बीच तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बस चालक कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अगस्त्यमुनि अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान हैप्पी बिष्ट (19) निवासी बरमवाड़ी और विवेक भंडारी (22) निवासी परकंडी के रूप में हुई है।अस्पताल में डॉ. शिवानी बिष्ट ने बताया कि हैप्पी के कान से खून निकल रहा था जबकि विवेक के कान में गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें