फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 से बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती करवाया गया है। रविवार को शाम 5 बजे सुुमित बिष्ट (22), निवासी चिनग्वाड़, धनपुर और दिव्यांशु रावत (23), निवासी बेलणी-रुद्रप्रयाग बाइक से रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। लगभग 5.30 बजे सिरोहबगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गिर गई। हादसे में दोनों युवक वाहन से छिटककर नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवान मय फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। घायलों को नदी किनारे से सड़क तक लाया गया। वहां से उन्हें 108 से बेस चिकित्सालय श्रीनगर लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि बिड़ला परिसर में परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें