फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलेख संवर्गीय कर्मचारी का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ व मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को नायब तहसीलदार व तहसीलदार के कार्य आवंटित करने के विरोध में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी रहा। उत्तराखंड भू लेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर मंगलवार को भी संघ ने एक सूत्री मांग को लेकर कार्यबहिष्कार किया। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि राजस्व परिषद द्वारा नियमों के विपरीत वरिष्ठ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलों में नायब तहसीलदार व तहसीलदार के कार्य सौंपे गए हैं। रुद्रप्रयाग तहसील में भी इस व्यवस्था के तहत प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार के कार्य दिए गए हैं, जो उचित नहीं है। कहा कि इस व्यवस्था से राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व सेवक संघ में रोष व्याप्त है। अगर, जल्द व्यवस्था को खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्य बहिष्कार के कारण कलक्ट्रेट व तीनों तहसीलों में राजस्व व भू संबंधित सभी कार्य व्यापक रूप से प्रभावित रहे। इस मौके पर प्रदीप नेगी, दुर्गा रावत समेत सभी राजस्व उप निरीक्षक, निरीक्षक व राजस्व सेवक भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें