फोटो
गुप्तकाशी। भगवती काली मां की देवयात्रा मंगलवार को ह्यूण मस्ता से नाला गांव पहुंची। यहां मां काली ने गांव के पौराणिक मंदिर में जाकर मां त्रिपुर सुंदरी ललिता से भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां का स्वागत किया। देवयात्रा के दौरान मां काली ने नाला गांव में भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। इससे पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय बना रहा। मां काली की देवयात्रा का मंगलवार रात को नाला गांव में ही प्रवास रहेगा। बुधवार को यात्रा अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर ब्रह्मआनंद मणि, वेंकटरमण, विपिन, सुभाष, विजय आनंद, नवीन और आचार्य भगवती देवशाली आदि मौजूद रहे। संवाद