फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फाटा में भालू ने गोशाला की छत उखाड़ी

Tue, 27 Jan 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। सोमवार देर रात फाटा के निकट रविग्राम में भालू ने एक गोशाला की टिन की छत को उखाड़ फेंका और मवेशियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान जानवरों के शोरगुल से ग्रामीण जागे और शोर मचाकर भालू को भगाया। ग्रामीण हर्षवर्धन जमलोकी ने बताया कि रात 11 बजे भालू ने उनके घर के पास बनी गोशाला की छत उखाड़कर अंदर घुसकर मवेशियों को मारने की कोशिश की। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। रेंजर आशीष जिरवाण बताया कि वनविभाग की टीम रात को ही मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में गश्त की और इलाके की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें