फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने गाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के मैखंडा गांव में भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर एक गाय को मार दिया। मारने के बाद भालू गाय को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। पशुपालक को घटना का पता सोमवार सुबह लगा, जब वह मवेशियों को चार देने गोशाला पहुंचा। देखा कि दरवाजा टूटा पड़ा है और वहां गाय नहीं है। आसपास खून गिरा होने पर पशुपालक ने पास-पड़ोस के लोगों को स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो गोशाला से कुछ दूर जंगल की तरफ गाय मृत मिली। मैखंडा वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष सोनी देवी, महेश लाल, रमेश लाल, श्रीपति, कविता देवी, प्रेमलाल ने वन व राजस्व विभाग से पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें